Chhattisgarh Weather Update: सीजन में बुधवार को राजधानी में सबसे कम ठंड रही। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। हालांकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान भी 29.8 डिग्री रहा। Chhattisgarh Weather Update: रायपुर में धुंध छाने […]
Chhattisgarh Weather Update: सीजन में बुधवार को राजधानी में सबसे कम ठंड रही। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। हालांकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान भी 29.8 डिग्री रहा।
यह सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। 22 जनवरी को रायपुर में धुंध छाने की संभावना है। ठंड चला चली की बेला में है। जनवरी को बीतने में महज 10 दिन बाकी हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक उतर आया था। यह इस माह का सबसे कम तापमान रहा। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ठंड में हल्की कमी आई है। अंबिकापुर में पिछले दो दिन से रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर है। पिछले 58 दिन तक न्यूनतम तापमान इससे कम रहा।
Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री बढऩे की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है।