रायपुर

ALERT: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पुरे प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश और ओलावृष्टि, फिर से गिरा पारा

शनिवार को पश्चिमी विछोभ वापस लौटेगा जिसके कारण रात से व्यापक बारिश और ओलावृष्टि या उत्तरी भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार से शुक्रवार तक उत्तरी, उत्तरी पश्चिमी और मध्य भारत के तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही घने कोहरे की भी संभावना जताई जा रही है।
less than 1 minute read
Jan 08, 2020
ALERT: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पुरे प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश और ओलावृष्टि,  फिर से गिरा पारा
ALERT: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पुरे प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश और ओलावृष्टि, फिर से गिरा पारा

रायपुर. पश्चिमी विक्षोभ भारत और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है, और प्रेरित चक्रवाती हवाएं बुधवार सुबह पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात के कारण बुधवार को उत्तरी भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में व्यापक बारिश या बर्फ और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गयी है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण पूर्व की ओर बढ़ेगा, और गुरुवार को छत्त्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक बारिश या बर्फ की वजह बन सकता है । पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को भी बना रहेगा। जिसके कारण उत्तर पूर्वी भारत में जगह-जगह पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार के बाद पश्चिमी विछोभ कमजोर हो जाएगा और पूर्व की ओर चला जाएगा।

शनिवार को पश्चिमी विछोभ वापस लौटेगा जिसके कारण रात से व्यापक बारिश और ओलावृष्टि या उत्तरी भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार से शुक्रवार तक उत्तरी, उत्तरी पश्चिमी और मध्य भारत के तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही घने कोहरे की भी संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
08 Jan 2020 07:35 pm
Published on:
08 Jan 2020 07:35 pm