रायपुर

Alert: बीजेपी एमएलए का मोबाइल हैक, उनके नंबर से मांगे जा रहे पैसे

फिल्म स्टार और छत्तीसगढ़ के धरसींवा से विधायक अनुज शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, लोगों को किया अलर्ट...
less than 1 minute read
Raipur

Alert: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसींवा से भाजपा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक हो गया है। अनुज शर्मा ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

बीजेपी एमएलए अनुज शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर से लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। कृपया इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

उन्होंने कहा कि यदि इस नंबर से पैसे मांगें जाएं, तो कृपया उसे नज़रअंदाज़ करें और मुझे किसी अन्य माध्यम से सूचित करें। साथ ही इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि कोई व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार न हो।