रायपुर

Monsoon 2024: अगले 72 घंटे तक धुआंधार बारिश की चेतावनी! इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Monsoon 2024: भादो के महीने में बारिश नहीं होने से लोगों की परेशानी बड़ गई है। हालांकि आने वाले दिनों मेें गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 1:32 PM IST
Weather Update ,Monsoon 2024, cg monsoon 2024 Update, Weather news

CG Monsoon 2024: प्रदेश में मानसून पर ब्रेक लग गया है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इधर बारिश नहीं होने से किसानों परेशान हो गए हैंं। हालांकि अब कुछ-कुछ जिलों में फिर से मानसून ( Monsoon 2024) के एक्टिव होने की खबर है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Monsoon 2024: रायपुर में हो रही खंड वर्षा

Monsoon 2024: जब से भादो का महीना शुरू हुआ है। तब से बारिश थम गया है। हालांकि अब पिछले दो दिनों से खंड वर्षा देखने को मिल रही है। रायपुर में जहां आउटर में बारिश हो रही तो इधर शहर सूखा है। वहीं अचानक बदली के बाद तेज ने उमस बढ़ा दी है। यह हाल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में है। हालांकि अब कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

CG Monsoon 2024: अगले तीन दिनों तक बारिश कीे चेतावनी

आज रायपुर में सुबह धूप के बाद मौसम ( CG Monsoon 2024) बदल गया है। तेज बारिश हो रही है। इधर मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में आज भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों तक यानी 72 घंटे तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

CG Rain: प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश

प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिले में कम बारिश ( CG Rain) हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है। मौसम विभाग ने आज भी मौसम सामान्य रहने और शाम को बारिश की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को भी तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया। इसके चलते तापमान बढ़कर 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रहा।

CG Weather News: देखें कहां कितना बरसा पानी

प्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक 928.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। ( CG Weather News) सर्वाधिक वर्षा बीजापुर जिले में 1952.9 मिमी और सबसे कम वर्षा बेमेतरा में 500.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में 747.7 मिमी, बिलासपुर में 847.2 मिमी, बलरामपुर में 1333.4 मिमी, दुर्ग-भिलाई 547.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Updated on:
5 Sep 2024, 1:32 PM IST
Published on: