रायपुर

Monsoon 2024: फिर से एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में अगले 36 घंटे तक होगी धुआंधार बारिश, IMD ने की नई भविष्यवाणी

Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आने वाले 36 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 12:39 PM IST
Monsoon 2024

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ की राजधानी में दोपहर में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र में महज 8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिन व रात में जोरदार गर्जना भी हुई। बिजली भी खूब चमक रही है। प्रदेश में बारिश का आंकड़ा 1000 मिमी को पार कर गया है। अब तक 1005.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य है।

राजधानी समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस कारण कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। राजधानी में शनिवार को दोपहर अच्छी बारिश हुई। अब तक 801.9 मिमी पानी गिर चुका है, जो सामान्य से 9 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में धनोरा, बारसूर, सुकमा में 5, ओरछा, गादीरास में 4-4 सेमी पानी गिरा।

इसी तरह अंतागढ़, फरसगांव व देवभोग में 3, बेलरगांव, लोहंडीगुड़ा, नगरी, जगदलपुर, बास्तानार, बस्तर, केशकाल, दुर्ग, भानपुरी, कोंडागांव, अमलीपदर, तोकापाल, मानपुर व गरियाबंद में 2-2 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। मानसून सितंबर तक का मेहमान है। इस दौरान रूक-रूककर बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी हल्की बारिश हो सकती है।

तैयार हो रहा निन दाब का क्षेत्र

मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को भी दुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिन में हल्की धूप के बाद शाम को मौसम बदलते वर्षा का दौर शुरू होने की उमीद है। फिलहाल, छत्तीसगढ़ में अगले 3 से 5 दिन मानसून सक्रिय रह सकता है।

इस बीच वर्षा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद हवा का रुख बदलने के बाद वर्षा का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर और दुर्ग संभाग बन सकता है। इन दिनों बंगाल की खाड़ी में एक निन दाब का क्षेत्र तैयार हो रहा है जो उत्तर ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में फैलकर मानसून को बल देगा, जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है।

Updated on:
8 Sep 2024, 12:39 PM IST
Published on: