रायपुर

Monsoon Farewell: मानसून की विदाई पर बना तगड़ा सिस्टम, अगले दो दिनों तक डराएगा मौसम, चेतावनी जारी

Monsoon: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने विदाई से पहले प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2024, 5:59 PM IST
monsoon farewell

Monsoon Farewell: छत्तीसगढ़ से अब मानसून के जाने का वक्त आ गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम है। इसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उमस के बाद आज शाम लोगों को राहत मिली है। रायपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।

बता दें कि रविवार को यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पास पहुंच गया था। हालांकि कुछ दिनों से रायपुर सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में मानसून की एक्टिविटी काफी कम हो गई है। मौसम साफ होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Monsoon Alert: कुछ जगह हो सकती है बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश से मानसून के जाते तक सरगुजा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा और (Monsoon Alert) सारंगढ़-बिलाईगढ़ में औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Monsoon: इतनी वर्षा दर्ज

रविवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। रविवार की सुबह 8 बजे तक रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश कोंडागांव जिले के माकड़ी 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

बात करें महासमुंद जिले की तो मानसून सीजन में पांच साल में दूसरी बार एक हजार से मिलीमीटर से कम बारिश हुई है। 2024 में 993 मिमी औसत बारिश का अनुमान है। एक जून से (Monsoon) अब तक 969 मिमी बारिश हुई है। लगभग आठ प्रतिशत कम वर्षा हुई है। पिथौरा विकासखंड में इस बार रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। महासमुंद विकासखंड में भी पिछले कुछ वर्षों सबसे कम वर्षा हुई है।

Monsoon Farewell: अब बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। महासमुंद में 29 सितंबर को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन अक्टूबर के बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। आगामी कुछ दिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी नहीं जताई है।

Updated on:
30 Sep 2024, 5:59 PM IST
Published on: