रायपुर

‘डे’ चक्रवात के कारण हवाओं में आई नमी, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

राजधानी में अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई

less than 1 minute read
Sep 23, 2018
daye cyclone
‘डे’ चक्रवात के कारण हवाओं में आई नमी, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

बालोद, डौंडीलोहारा खैरागढ़ में 90-90 मिमी बारिश हुई, जबकि छुरिया में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह कुरुद, मगरलोड, पाटन, गुंडरदेही, छुईखदान, भोपालपट्टनम, अंबागढ़ चौकी, बकावंद, मकड़ी में 90-90 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जगहों पर 60 से 20 मिमी तक बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में डे चक्रवात कमजोर होकर छत्तीसढ़ से होते हुए शाम को विदर्भ की ओर चला गया है। इस कारण से अब भारी बारिश के आसार नहीं है। बल्कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

‘डे’ चक्रवात के कारण प्रदेश में भारी मात्रा में समुद्र से नमी आ रही है। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में २ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आर्द्रता सुबह 91 फीसदी और शाम को 70 फीसदी दर्ज की गई।

हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे रही। बीती रात से सुबह 8 बजे तक रायपुर में 12.0 मिमी बारिश हुई, जबकि सुबह आठ से शाम पांच बजे के बीच 0.5 मिमी बारिश हुई। शनिवार को सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद बारिश थम गई। दोपहर में फिर से हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दो दिन बाद प्रदेश में वर्षा गतिविधि में कमी आने की संभावना है।

रविवार को राजधानी में सामान्यत: बादल छाए रहेेंगे। एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

राजनांदगांव 33.2 मिमी

Published on:
23 Sept 2018 10:31 am