
'डाय' चक्रवात के असर से बदला मौसम, अगले कुछ घंटों तक इन जगहों में होगी बारिश
रायपुर. 'डाय' चक्रवात का असर राजधानी में शुक्रवार को भी रहा। इस वजह से शुक्रवार को सुबह से ही शहर में कभी तेज बारिश तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। वहीं, शहर में सुबह से दिनभर बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान होते रहे। मौसम विभाग ने दिनभर में 25 मिमी बारिश दर्ज की। दिनभर होती बारिश से शहर के निचले इलाकों में फिर से पानी भरा रहा। लोग अपने घरों का पानी निकालने में दिनभर जुटे रहे। वहीं, प्रदेश में बहुत अधिक मात्रा में नम हवा आने से राजधानी में दिनभर ठंड का अहसास हुआ।
कमजोर हुआ डाय चक्रवात
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में डाय चक्रवात कमजोर होकर छत्तीसढ़ से होते हुए शाम को विदर्भ की ओर चला गया है। इस कारण से अब भारी बारिश के आसार नहीं है। बल्कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
निगम की फिर खुली पोल
दिनभर हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भरने की शिकायतें आती रही। अगस्त में हुई बारिश से भी शहर की पॉश कॉलोनियों से प्रमुख मार्गों तक पानी भरने से जन-जीवन प्रभावित हुआ था। इस दौरान निगम ने जाम नाले-नालियों की सफाई कराई थी। लेकिन 15 दिन बाद फिर से यही स्थिति कुछ जगहों पर निर्मित हो गई थी। इससे निगम की नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।
कहां कितनी बारिश
रायपुर- 25 मिमी।
माना- 25.3 मिमी ।
दुर्ग- 35.4 मिमी ।
जगदलपुर- 110 मिमी ।
राजनांदगांव - 40 मिमी।
बिलासपुर- 27.8 मिमी।
पेंड्रारोड- 11.0 मिमी ।
अंबिकापुर- 0.8 मिमी ।
Published on:
21 Sept 2018 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
