रायपुर

Chhattisgarh Monsoon Update: आखिर कब आएगा मानसून? मौसम विभाग की नई तारीख ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें वजह

Monsoon In Chhattisgarh: मानसून 3-4 दिनों में बस्तर संभाग में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग रोज मानसून पहुंचने की तारीख बढ़ा रहा है। ऐसा सिस्टम के कारण हो रहा है।

2 min read
Jun 11, 2026
monsoon in chhattisgarh, pre monsoon in chhattisgarh, monsoon in chhattisgarh 2026, monsoon news in chhattisgarh
Monsoon will arrive in Bastar division in 3-4 days (मानसून अपडेट: Photo - Patrika)

रायपुर@पीलूराम साहू। Monsoon 2026: राजधानी में बुधवार की शाम अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली बंद रही। जीई रोड में कई पोस्टर व होर्डिंग फट गए। हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। गुरुवार को भी रायपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

रायपुर में बुधवार को हल्के बादल छाए थे। शाम साढ़े 6 बजे के आसपास तेज हवा चली। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई। हालांकि हल्की बारिश होने के बाद उमस बढ़ गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर में 2, कापू, रघुनाथनगर, लखनपुर, छुरा, बतौली, सरिया व कुसमी में एक-एक सेमी पानी गिरा।

राजधानी में बीती रात 5.4 मिमी बारिश हुई। पेंड्रारोड व जगदलपुर में हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर तीखी गर्मी पड़ रही है। उमस ने और परेशानी बढ़ा दी है।

मानसून 3-4 दिनों में बस्तर संभाग में पहुंचने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार जून में उमस रहती है। प्री मानसून बारिश भी व्यापक नहीं होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मानसून (Monsoon 2026) 3-4 दिनों में बस्तर संभाग में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग रोज मानसून (Monsoon) पहुंचने की तारीख बढ़ा रहा है। ऐसा सिस्टम के कारण हो रहा है।

60km प्रति घंटे तक चल सकती है तेज हवा

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं अगले दो दिनों में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई।

उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2°C तक बढ़ा

पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2°C तक बढ़ा है। सबसे ज्यादा 43.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर के अधिकांश इलाकों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे, उमस भी जारी रहेगी।

Updated on:
11 Jun 2026 07:07 am
Published on:
11 Jun 2026 07:03 am