रायपुर

CG Monsoon Session 2024: 24 जुलाई को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, PCC चीफ दीपक बैज ने ली बैठक

CG Monsoon session 2024: बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पूरी ताकत के साथ विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को सफल बनाए...
less than 1 minute read
Jul 20, 2024
CG Congress news
कांग्रेस पार्टी प्रतिकात्मक फोटो Patrika

CG Monsoon session 2024: राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसे सफल बनाने के लिए जिलों में बैठकों का दौर जारी है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को रायपुर और धमतरी में बैठक की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पूरी ताकत के साथ विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को सफल बनाए।

CG Monsoon Session 2024: भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ अशांत हो गया.

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, यह विधानसभा घेराव राज्य के नागरिकों की रक्षा के लिए आवश्यक है। सरकार नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उदासीन है। सरकार को मजबूर करेंगे की वह राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारे। भाजपा के राज में शांत छत्तीसगढ़ अशांत हो गया है। अराजकता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो गए है कि राज्य में एसपी कलेक्टर कार्यालय जलाये जा रहे है। मॉब लिंचिंग हो रही है।

थाने में चाकूबाजी हो रही सरकार सुशासन का राग अलाप रही। नागरिको को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। इस बैठक में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, विकास उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, गिरीश दुबे, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Updated on:
20 Jul 2024 12:35 pm
Published on:
20 Jul 2024 12:35 pm
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी