हम विधानसभा के अंदर नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं संगठन भी आम जनता के लिए सड़क की लड़ाई लडेगी। उन्होंने कहा, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली कटौती जैसे अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। बैठक में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सुबोध हरितवाल, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।