इन नेताओं ने न केवल हंगामा किया, बल्कि गाली-गलौज भी की। जिसपर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भेजी गई। ( CG Political News ) हेमंत पाल और कुणाल दुबे न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंचे और लगभग 1 बजे अपनी गिरफ्तारी दी। वहीं, विकास तिवारी ने कोर्ट में सरेंडर किया। तीनों नेताओं को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बुधवार को इस मामले में जमानत पर सुनवाई होगी। फिलहाल, तीनों कांग्रेस नेताओं की रात जेल में बीतेगी।