रायपुर

Monsoon Update 2024: 4 जून को तबाही मचाएगा मानसून, तेज आंधी के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश

Monsoon Update 2024: केरल के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो गया है। कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हुई। अगले दो दिनों में भी कई जिलों में भयंकर बारिश होने की आशंका है।

2 min read
Jun 02, 2024

Monsoon Update 2024: पिछले 20 वर्षों में इस बार का नौतपा सबसे ज्यादा तपा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट ही बारिश हुई है। यही नहीं, राजधानी में तो बूंदाबांदी भी नहीं हुई। इस कारण न केवल दिन, बल्कि रात भी काफी गर्म रहे हैं। दिन में तो लू जैसे हालात रहे।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 2 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ अंधड़ चलेगी। (Monsoon Update 2024) वज्रपात होने की भी आशंका है। आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। प्रदेश में मानसून 15 जून को दस्तक दे सकता है।

Monsoon Update 2024

Monsoon Update 2024: अगले दो दिनों में होगी बारिश

राजधानी शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रहा। वहीं, रात का तापमान 31.9 डिग्री रहा। यानी दिन व रात काफी गर्म रहे। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा (Monsoon Update 2024) के कारण न केवल राजधानी, बल्कि पूरा प्रदेश तप रहा है। नाैतपा 25 मई से शुरू होने के बाद दिन व रात काफी गर्म होने से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है।

पंखे, कूलर तो काम ही नहीं कर रहे हैं। उमस के कारण चिपचिपी गर्मी भी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 7.3 डिग्री तक अधिक है। बिलासपुर में दोपहर का तापमान 44.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा है। यानी यहां भीषण लू चल रही है। वहीं रात का तापमान भी 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक रहा।

Monsoon Update 2024

Monsoon Update 2024: दो दिन बाद 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़

पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर व पेंड्रारोड में हल्की बारिश हुई। अगले दो दिन (Monsoon Update 2024) बाद बस्तर संभाग के कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ चल सकती है। गाज गिरने की भी आशंका है।

Updated on:
03 Jun 2024 07:59 am
Published on:
02 Jun 2024 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर