8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nautapa 2024: नौतपा का दूसरा दिन, सूरज बरपाएगा कहर, हीट वेव के लिए ALERT जारी

Nautapa 2024: नौ दिनों तक नौतपा का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 26 May 2024, 12:22 PM IST

Nautapa 2024

Nautapa 2024: नौतपा का पहला दिन भीषण गर्मी से राहत देने वाली थी, लेकिन उमस बढ़ा दी। चिपचिपी गर्मी से लोग दिन व रात तक हलाकान रहे। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से कम है। दो सिस्टम के असर से प्रदेश के बस्तर, सरगुजा व रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Nautapa 2024: 9 दिनों के लिए नौतपा का 3rd डिग्री टॉर्चर शुरू, ये दिन होंगे सबसे गर्म

Nautapa 2024: 9 दिनों तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 42.5 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम तापमान 22.9 डिग्री जगदलपुर में रहा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दोपहर का तापमान सामान्य से 1 से 4.5 डिग्री तक कम रहा।