रायपुर

बंगाल की खाड़ी में मानसून हुआ सक्रिय, एक दो दिन बाद इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

अब उड़ीसा और झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।

2 min read
Jun 06, 2018
CG News
बंगाल की खाड़ी में मानसून हुआ सक्रिय, एक दो दिन बाद इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

रायपुर. राजधानी में बुधवार से सुबह से शाम पांच बजे तक भारी उमस पड़ी। इसके बाद शाम छह बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। गरज-चमक के साथ तेज आंधी चली। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। दरअसल, मानसून ने आधे आंध्रप्रदेश से आगे निकल चुका है। अब उड़ीसा और झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।

बंगाल की खाड़ी में भी मानसून सक्रिय है। इधर, राजधानी में बुधवार को दिन का तापमान 39.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, लेकिन सुबह की आद्र्रता 63 होने और हल्के बादल छाए रहने से उसम कुछ ज्यादा थी। शाम को आद्र्रता 39 फीसदी रही।

इन इलाकों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। दुर्ग संभाग में मौसम शुष्क रहा। मंगलवार- बुधवार की रात सोनहट में 9 सेमी, कोंटा, सुकमा,लोहंडीगुडा में दो सेमी बारिश हुई, जबकि बस्तर, डभरा, बसाना, राजिम में एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक द्रोणिका पंजाब से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक उत्तरी मध्यप्रदेश से होते हुए समुद्री तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इस कारण से प्रदेश के दक्षिण भाग में कुछ स्थानों तथा उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज-चमक के साथ होगी।

इसके अलावा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। अपरान्ह या शाम को गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां कितना रहा तामपान
रायपुर- 39.2।

माना- 39.0।
बिलासपुर- 40.8।

पेंड्रारोड- 36.6।
अंबिकापुर- 34.6।

जगदलपुर- 34.1।
दुर्ग- 39.4।

राजनांदगांव- 38.0।

Published on:
06 Jun 2018 10:04 pm