रायपुर

दरिंदगी! बच्चों को जान से मार डालने की धमकी देकर मां का किया बलात्कार, महिला ने पति को सुनाई आपबीती

विवाहित महिला के साथ युवक ने बलात्कार जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। दुष्कर्म के आरोपी रोशन लाल वर्मा ने बोरा फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया।

less than 1 minute read
Apr 30, 2024

Chhattisgarh Rape Case:छत्तीसगढ़ से शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां विवाहित महिला के साथ युवक ने बलात्कार जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। दुष्कर्म के आरोपी रोशन लाल वर्मा ने बोरा फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुए इस प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में हुई।

विशेष लोक अभियोजक निलेश ठाकुर ने बताया कि मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला बोरा फैक्ट्री में काम करने जाती थी। इस दौरान रोशन लाल वर्मा (37 साल) ग्राम बडे़ मुनगी, मंदिरहसौद निवासी ने मई-जून 2022 में उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला आरोपी से इतनी परेशान हो चुकी थी कि नौकरी छोड़कर अपने घर में किराना दुकान खोलने पर वहां भी पहुंच गया। घर में किसी के नहीं होने पर उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। किसी तरह भागकर वह अपने मायके पहुंची।

परेशान करने पर महिला ने अपने पति को 28 दिसंबर 2022 को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मंदिरहसौद थाना में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने प्रकरण की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं 19 अप्रैल 2023 को कोर्ट में केस डायरी पेश की। विशेष न्यायाधीश ने रास्ता रोककर दुष्कर्म करने और घर घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास को गंभीर मानते हुए आजीवन कारावास से दंडित किया।

Published on:
30 Apr 2024 09:29 am
Also Read
View All

अगली खबर