रायपुर

MP Brijmohan Agrawal कांग्रेस में आ जाए.. जो चाहेंगे वो मिलेगा, शिव डहरिया ने दिया बड़ा ऑफर

MP Brijmohan Agrawal: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने पर उन्हें मनचाहा पद मिलने की बात कही है। डहरिया ने कहा कि बृजमोहन चाहे तो कांग्रेस में आ जाएं...
less than 1 minute read
Jun 17, 2024
MP Brijmohan Agrawal

MP Brijmohan Agrawal: बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल कांग्रेस ने बृजमोहन अग्रवाल को बड़ा ऑफर दिया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने पर उन्हें मनचाहा पद मिलने की बात कही है। डहरिया ने कहा कि बृजमोहन चाहे तो कांग्रेस में आ जाएं। वो जो चाहेंगे वो मिलेगा। बीजेपी में सिर फुटौवल की स्थिति बनी हुई।

MP Brijmohan Agrawal: रायपुर से दर्ज की है ऐतिहासिक जीत

MP Brijmohan Agrawal: बीजेपी ने रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का चुनाव लड़वाया था। वहीं चुनाव में बृजमोहन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। कांग्रेस के विकास उपाध्याय को हराकर बृजमोहन सांसद बन गए हैं। हालांकि बड़ी जीत के बाद भी उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। वहीं आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे अभी राज्य शिक्षा मंत्री के पद पर बने रहेंगे।

मीडिया से कहा- दुखी मन से दे रहा हूं इस्तीफा

रायपुर से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस्तीफा देने से पहले मीडिया से चर्चा की कहा कि आज विधानसभा अध्यक्ष को विधायकी के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। आगे कहा कि, मैं बहुत दुखी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। केंद्रीय मंत्री मंडल को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, उम्मीदें अभी भी कायम है।

Updated on:
18 Jun 2024 07:47 am
Published on:
17 Jun 2024 06:55 pm