रायपुर

हनीट्रैप: छत्तीसगढ़ में दुल्हन ढूंढने के बहाने आयी मध्यपरदेश की पुलिस, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

MP Honey Trap Case: बताया जा रहा है कि जबलपुर में उक्त युवती ने कुछ रसूखदारों को हमने मोहपाश में फांसा है। लोगों पुलिस ने इतने ख़ुफ़िया तरीके से युवती को गिरफ्तार किया की किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2019, 10:12 PM IST
हनीट्रैप: छत्तीसगढ़ में दुल्हन ढूंढने के बहाने राजनांदगांव आयी मध्यपरदेश की पुलिस, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
हनीट्रैप: छत्तीसगढ़ में दुल्हन ढूंढने के बहाने राजनांदगांव आयी मध्यपरदेश की पुलिस, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

रायपुर. MP Honey Trap Case: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हानि ट्रैप की आंच से छत्तीसगढ़ के कई माननीय झुलस सकते हैं। हनीट्रैप में प्रदेश के एक आईएएस, दो आईएफएस व एक पूर्व मंत्री के जुड़े होने की खबर आई थी। एक दैनिक अखबार के अनुसार जबलपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ की एक युवती को एक हफ्ते पहले ही गिरफ्तार किया है।

माना जा रहा है कि युवती से पूछताछ के बाद कई राज सामने आये हैं और इसकी वजह से छत्तीसगढ़ के कई बड़े लोगों के चेहरे बेनक़ाब हो सकते हैं। इसकी जद में राजनांदगांव जिले के नेता आए है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस मैरिज ब्यूरों की आड़ में राजनांदगांव आई और उसे अपने जांच के दौरान हनीट्रैप से जुड़ी अहम कड़ियां मिली हैं। इसके बाद शहर के बहुत ही गरीब इलाके में दबिश देकर युवती को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के बाद राजनांदगांव के कुछ नेताओं के नाम सामने आये हैं। इस खुलासे के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी अपनी जांच में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि जबलपुर में उक्त युवती ने कुछ रसूखदारों को हमने मोहपाश में फांसा है। लोगों पुलिस ने इतने ख़ुफ़िया तरीके से युवती को गिरफ्तार किया की किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हनीट्रैप के मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन ने अपने महिला साथियों के साथ राज्य के भी कुछ नेताओं की अश्लील वीडियो कैद किये है।

Updated on:
3 Oct 2019, 10:12 PM IST
Published on: