रायपुर

Mumbai Billboard: रायपुर शहर में लटक रहे बड़े-बड़े होर्डिंग, हो सकता है मुंबई जैसा हादसा, फिर भी नहीं सुधर रहा नगर निगम

Mumbai Billboard: नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुय मार्गो पर लगी हुई विज्ञापन होर्डिंग की मजबूती का निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया है।

2 min read
May 18, 2024

Mumbai Billboard: मुंबई होर्डिंग्स हादसा सभी नगरीय निकायों के जिमेदारों को झकझोर दिया है। क्योंकि समय-समय पर जांच-पड़ताल ही नहीं होती है। जबकि बड़े-बड़े होर्डिंग्स से शहर अटा पड़ा है। व्यावसायिक काप्लेक्सों, भवनों पर, चौक-चौराहों पर विशालकाय होर्डिंग्स लगवाए जाते हैं। लोहे के एंगल भले ही पुराने और जंग लगकर कमजोर होते रहें, परंतु ठेका एजेंसियां ऐसे स्ट्रक्चर को बदलने में काफी आनाकानी करती है। शुक्रवार को निगम मुख्यालय से लेकर जोनों का नगर निवेश विभाग का अमला बाहर निकला तो सड्डू, मोवा के दो मकानों पर होर्डिंग्स लटकते हुए मिला और गोकुलनगर में टूटा हुआ। जिसे तुरंत थ्रीडी मशीन से खतरा बने होर्डिंग्स को तोड़कर निकाला गया।

शहर के किसी हिस्से में मुंबई की तरह होर्डिंग्स हादसा न हो, इसके लिए कलेक्टर गौरव सिंह और निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सत निर्देश दिए हैं। टॉवर लगाने की अनुमति जिला प्रशासन देता है और होर्डिंग्स लगाने की एजेंसियां नगर निगम तय कर रखी है। इस देखते हुए शहर के ऐसे सभी होर्डिंग्स के मजबूती की जांच परख करने के आदेश पर निगम मुयालय से लेकर जोनों का नगर निवेश विभाग का अमला सक्रिय हुआ और एक दिन में कई जगहों पर पहुंचा। नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुय मार्गो पर लगी हुई विज्ञापन होर्डिंग की मजबूती का निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया है।

Mumbai Billboard: खतरनाक होर्डिंग्स काटनी पड़ी

Mumbai Billboard Accident: जांच के दौरान निगम क्षेत्र में सड्डू पेट्रोल पंप के सामने लक्ष्मी ट्रेडर्स के छत के ऊपर लटक रही खतरनाक होर्डिंग को काटने की कार्रवाई की गई। इसी तरह लोधीपारा चौक मोवा में भी ऐसी ही खतरनाक होर्डिग्स नजर आई। ऐसी सभी लटक रही खतरनाक होर्डिंग को चिन्हित करके तत्काल काटने का निर्देश निगम आयुक्त ने दिया है। जीई रोड में मारुति बिजनेस पार्क के पास अनुपम गार्डन के पास, भारत माता स्कूल के पास, एस परिसर के पास, टाटीबंध चौक में, जीई रोड में बैंक ऑफ बडौदा, ज्ञान टावर, कबीर नगर चौक कचना, सड्डू सहित विभिन्न स्थानों एवं मार्गों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स की मजबूती को ठोक बजाकर देखा।

गोकुलनगर क्षेत्र में टूटी मिली विज्ञापन होर्डिंग को थ्रीडी से तोड़ा। यदि कोई हादसा (Mumbai Billboard Collapse) हुआ तो नगर निवेश विभाग ही जिमेदार होगा। नगर निगम आयुक्त ने अभियंताओं को सत निर्देश दिया कि हाल ही में घाट कोपर मुंबई में हुए विज्ञापन होर्डिंग्स हादसा जैसी किसी तरह की घटना रायपुर शहर में न हो। एजेंसियों से होर्डिग्स की मजबूती और वर्तमान स्थिति का प्रमाण-पत्र जमा कराना सुनिश्चित करें।

Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: निवेदिता चटर्जी के इस्तीफे पर पुरंदर मिश्रा का तंज, दीपक बैज की औकात पर उठाए सवाल

फैक्ट्री में लगी आग का VIDEO आया सामने, ऑयल-केमिकल से भड़की लपटें, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

जमानत के बाद ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे कवासी लखमा, बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं?

बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

अगली खबर