
ताबीर हुसैन@ .Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राजधानी की इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) से इन्क्युबेटेड फूड स्टार्टअप को फोर्ब्स अंडर 30 एशिया 2024 में जगह मिली है। दुनियाभर से 30 इनोवेटिव स्टार्टअप को सलेक्ट किया गया है जिसमें से 6 भारत से हैं। इनमें से एक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) का स्टार्टअप जोरको भी है। खास बात ये कि इस स्टार्टअप को दो भाई चला रहे हैं। अमृत नाहर (27) ने बताया, मैंने और भाई आनंद नाहर ने (29) लॉकडाउन के दौरान इम्यूनिटी बुस्टर से काम शुरू किया। मैं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हूं और भाई सेबी से रजिस्टर्ड स्टॉक मार्केट एनॉलिस्ट है। जब हम आईजीकेवी से जुड़े तब वहां से हमारे आइडियाज को पंख लगने शुरू हो गए।
हमने किसानों से कॉफी खरीदकर उसे वैल्यू एडिशन कर बेचना शुरू किया। तभी हमें लगा कि अगर खुद से बनाकर बेचा जाए तो मुनाफा हो सकता हैं। आज हम 100 से ज्यादा प्रोडक्ट बेच रहे हैं और रायपुर समेत देशभर के 48 शहरों में 180 से ज्यादा आउटलेट हैं। जल्द ही हम कनाडा में भी शुरुआत करने जा रहे हैं।
अमृत ने बताया, हमारे जितने भी प्रोडक्ट हैं वे यंगस्टर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं। जैसे बर्गर, पिज्जा, सैंडविच। सभी प्योर वेज हैं। फोर्ब्स लिस्ट में शामिल होने के पीछे यही कारण है।
हमारा सालना टर्न ओवर 40 करोड़ रुपए है। यह पिछले साल 26 करोड़ था। हम जल्द ही स्टॉक मार्केट में लिस्टेड होने वाले हैं। हमारा स्टार्टअप टीवी रियलिटी शो शॉर्क टैंक में भी पहुुंचा था।
हमारे यहां का यह पहला स्टार्टअप है जो फोर्ब्स अंडर 30 एशिया में शुमार हुआ। बीते 5 वर्षों में हमारे यहां 236 स्टार्टअप इंक्यूबेट हुए जिसमें से 101 को 10 करोड़ 84 लाख रुपए की फंडिंग मिल चुकी है। अभिनव और उद्भव नेशनल स्कीम के तहत हमारे यहां से इक्यूबेटेड 850 एग्रीकल्चर प्रोडक्ट इंडियन इकोनॉमी में शामिल हैं। हम एग्रीकल्चर प्रोडक्ट की प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन की बारीकियां सिखाते हैं। स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट की टीम गाइड करती है। जल्द ही छठवां बैच शुरू होने वाला है।
Updated on:
17 May 2024 04:12 pm
Published on:
17 May 2024 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
