रायपुर

18 जून को सामूहिक अवकाश, रायपुर नगर निगम कर्मचारियों ने की घोषणा, जानें वजह

Municipal Employees Protest: रायपुर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी ने 15 से 17 जून तक काली पट्टी लगाकर विरोध जताने और 18 जून को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है।

less than 1 minute read
Jun 13, 2026
Mass leave
सामूहिक अवकाश का ऐलान: Mass leave (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Raipur Municipal Corporation Employees Strike: नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों के निराकरण में कोई निर्णय नहीं होने पर आक्रोशित हैं। 15 से 17 जून तक काली पट्टी लगाकर विरोध व्यक्त करेंगे और 18 जून को सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। यह उनका काम बंद कलम बंद आंदोलन होगा।

अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के बैनर तले सभी एकजुट होंगे। प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष प्रमोद जाधव के नेतृत्व में निगम आयुक्त संबित मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र पहले ही सौंप दिया था।

खबर में अपडेट जारी है…

Published on:
13 Jun 2026 08:32 am