
जून में छुट्टियों की भरमार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
June 2026 Holiday List: बात जब छुट्टियों की आती है तो बच्चे हों या बड़े, हर किसी के चेहरे पर खुशी आ ही जाती है। खासकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टियां किसी त्योहार से कम नहीं होतीं। जितना उत्साह बच्चों में नए सत्र और स्कूल खुलने को लेकर होता है, उतनी ही बेसब्री उन्हें छुट्टियों का इंतजार रहता है।
छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद जून महीने से स्कूलों में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि स्कूल खुलने के बाद भी जून में कई वैकल्पिक और सरकारी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। आज हम आपको बताएंगे कि जून 2026 में स्कूल, बैंक और सार्वजनिक अवकाश कितने दिन रहने वाले हैं और किन-किन तारीखों में छुट्टी मिलेगी।
जून महीने में स्कूल खुलने के बाद छात्रों को वैकल्पिक और सरकारी अवकाश दोनों का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि महीने के आखिरी सप्ताह में लगातार त्योहार और विशेष अवसर पड़ रहे हैं, जिससे बच्चों को राहत मिलेगी।
इन छुट्टियों के चलते छात्रों को स्कूल खुलने के तुरंत बाद भी कई दिनों तक राहत मिलने वाली है।
अगर सार्वजनिक छुट्टियों की बात करें तो जून महीने में मुख्य रूप से मुहर्रम का पर्व ही बड़ा सरकारी अवकाश लेकर आ रहा है। 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर इसका लाभ मिलेगा इसके अलावा जून महीने में कोई बड़ा राष्ट्रीय सार्वजनिक अवकाश नहीं है।
बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम करने वालों को भी जून महीने में छुट्टियों की तारीखें पहले से जान लेना जरूरी होगा। जून 2026 में कुल तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में कैश, चेक क्लियरेंस या अन्य बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लेना बेहतर रहेगा।
इन तारीखों में अधिकांश सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
जून 2026 का महीना छात्रों के लिए राहत और उत्साह दोनों लेकर आने वाला है। एक तरफ स्कूलों की शुरुआत होगी तो दूसरी ओर बीच-बीच में मिलने वाली छुट्टियां बच्चों के लिए खुशी का कारण बनेंगी। वहीं बैंक और सरकारी कार्यालयों की छुट्टियों की जानकारी पहले से होने पर लोग अपने जरूरी काम भी समय पर निपटा सकेंगे।
Updated on:
27 May 2026 02:12 pm
Published on:
27 May 2026 02:12 pm
