रायपुर

आचार संहिता लागू होते ही बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू, नगर निगम आयुक्त कर रहे कार्रवाई

आचार संहिता लगने के तुरंत बाद ही नगर निमन के निगम निवेश अमले ने शहर में चारों ओर लगे बैनर पोस्टर को हटाने की काईवाई शुरू कर दी है
less than 1 minute read
Oct 07, 2018
Nagar nigam
आचार संहिता लागू होते ही बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू, नगर निगम आयुक्त कर रहे कार्रवाई

रायपुर. राज्य में चुनाव का आगाज होने के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगने के तुरंत बाद ही नगर निमन के निगम निवेश अमले ने शहर में चारों ओर लगे बैनर पोस्टर को हटाने की काईवाई शुरू कर दी है। इसके पश्चाात नगर निगम के अपर आयुक्त अविनाश भोई ने रात 10 बजे तक अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक ली साथ ही विशेष दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई रातभर चलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कहा कि, आचार संहिता लगने के 24 घण्टे, 48 घण्टे और 72 घण्टे में चरणबद्ध तरीके से सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे राजनीतिक व्यक्ति जो चुनाव लड़ सकते हैं या वे चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। उनकी तस्वीर हटा देना चाहिए। महापुरुषों की तस्वीर या प्रतिमाएं इस आदेश से अप्रभावित रहेंगी।

कल देर रात तक चली निगम की कार्रवाई में ढाई हजार से अधिक बैनर पोस्टर हटाए गए। वहीं दीवारों पर लिखे नारों की भी पोताई भी की गई। जिसमें शहर की करीब ४० दीवारों पर पोताई की गई। नगर निगम आयुक्त रजत बंसल के निर्देश पर दीवारों को दोबारा कुछ लिखने पर कार्रवाई भी होगी। अपर आयुक्त भोई ने नगर निवेश टीम को सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई की दिन में तीन बार रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश दिए।

Updated on:
07 Oct 2018 02:38 pm
Published on:
07 Oct 2018 02:36 pm