रायपुर

CG News: चुनाव से पहले नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की घोषणा इसी महीने हो सकती है। इससे पहले रायपुर नगर निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर गुहार लगा रहे हैं..
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Dec 2024, 1:12 PM IST
raipur Nagar nigam

CG News: नगर निगम का चुनाव नजदीक है। निर्वाचन आयोग इस महीने कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। इस बीच नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ ने अपनी बात निगम के मेयर सभापति और आयुक्त को बताई है। जिसे तत्काल लागू करने की बात कही है।

संघ ने सौंपा ज्ञापन

अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे, आयुक्त अबिनाष मिश्रा को ज्ञापन सौपा। जिसमें सभी ने संघ की मांगों को पूरा करने की अपील की है। संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव, उपाध्यक्ष स्वाती साहू, महामंत्री आषुतोष सिंह समेत पदाधिकारियों और अधिकारी वक कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की प्रमुख मांगे

  1. 2004 के बाद नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू किया जाए।
  2. बीमार अधिकारी एवं कर्मचारियों के त्वरित इलाज हेतु कैशलेस कार्ड की सुविधा प्रदान करते हुए 15 लाख के स्थान पर 25 लाख की सुविधा प्रदान की जाए।
  3. पात्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
  4. समय पर अपने उच्चतर शिक्षा ग्रहण एवं अन्य परीक्षा इत्यादि में शामिल होने वाले कर्मचारियों के आवेदन पर शीघ्र विचार कर नियमानुसार अनुमति व अनापत्ति प्रदान किया जाए।
  5. मृत अधिकारी एवं कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को शीघ्र ही अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाए।
  6. नगर निगम रायपुर में ठेका पद्धत्ति समाप्त किया जाकर प्लेसमेंट कर्मचारियों को सीधे निकाय के माध्यम से वेतन भुगतान किया जाए।
  7. ठेका में कार्यरत कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि का भुगतान किया जाए।
Updated on:
3 Dec 2024, 1:12 PM IST
Published on: