CG News: मुख्य सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे है। बता दें कि सुब्रत साहू और रेणु पिल्लै छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि अमित अग्रवाल प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं।
CG News: मुख्य सचिव अमिताभ जैन जून 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अमिताभ जैन के बाद सीएस बनने के लिए कई सीनियर आईएएस अफसरों ने अभी से अपनी-अपनी लॉबिंग शुरू कर दी है। कुछ अफसर तो दिल्ली दौड़ भी लगा रहे हैं। चर्चा है कि मुख्य सचिव की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं। जिसमें सुब्रत साहू, रेणु पिल्लै और अमित अग्रवाल के नाम शामिल हैं।
ये तीन एसीएस रैंक के अफसर है। इसलिए तीनों के नाम मुख्य सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे है। बता दें कि सुब्रत साहू और रेणु पिल्लै छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि अमित अग्रवाल प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। इनके बाद चार सीनियर आईएएस अफसरों के नाम भी चर्चा में है। जिसमें मनोज पिंगुआ, ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकासशील के नाम शामिल हैं।
आईएएस अफसरों के बीच यह भी चर्चा है कि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सेवानिवृत्त के बाद साय सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार उन्हें छह माह के लिए एक्सटेंशन भी सकती है। हालांकि अभी तक छत्तीसगढ़ में किसी भी सीएस को सेवानिवृत्त के बाद एक्सटेंशन नहीं दिया है।
लेकिन अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में सीएस को सेवानिवृत्ती के बाद एक्सटेंशन दिया जा चुका है। साथ ही डीजीपी अशोक जुनेजा को भी सेवानिवृत्ती के बाद एक्सटेंशन मिला है। इसलिए सीएस अमिताभ जैन को भी एक्सटेंशन मिलने की चर्चा जोरों पर भी है।