रायपुर

CG Crime: नशीली टेबलेट और कफ सिरप का व्यापार, 4 आरोपियों को 10-10 और हेरोइन बेचने वाले को 6 साल कैद

CG Crime: हेरोइन बेचने वाले आरोपी को 6 साल कैद और 60000 रुपए अर्थदंड लगाया गया है। इसकी राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा काटनी पडे़गी।

less than 1 minute read
Oct 08, 2025
कफ सिरप कांड में बड़ा अपडेट (photo source- Patrika)

CG Crime: नशीली टेबलेट और कफ सिरप बेचते हुए पकडे़ गए 4 आरोपियों को 10-10 साल की कैद 1-1 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 2-2 साल अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई है। वहीं, हेरोइन बेचने वाले आरोपी को 6 साल कैद और 60000 रुपए अर्थदंड लगाया गया है। इसकी राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा काटनी पडे़गी।

विशेष लोक अभियोजक केके चंद्राकर ने बताया कि 10 सितंबर 2022 को दोपहर 12.15 बजे सावन पुली (20) कांशीराम नगर और देवनारायण साहू (20) मौदहापारा निवासी घूम रहे थे। दोनों को राजेन्द्र नगर पुलिस ने महावीर नगर के पास पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से 336 नग टेबलेट बरामद किया था। इसी तरह मठपुरैना निवासी मोहमद असीम (30) और अनिरुद्ध कामड़े (25) को संतोषी नगर के पास 3 दिसंबर 2022 को घूमते हुए पकड़ा।

इस दौरान तलाशी में 144 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। इसे वह बेचने के लिए घूम रहे। वहीं, सोनडोंगरी निवासी निशांत सिंह संधू (24) को कबीर नगर पुलिस ने 24 सितंबर 2023 को यदुवंशी चौक के पास पकड़ा। इस दौरान तलाशी में उसके पास से 15.10 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया था। इसे बेचने के फिराक में घूम रहा था। विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने तीनों ही प्रकरण की सुनवाई करते हुए दंडित किया।

Published on:
08 Oct 2025 11:25 am
Also Read
View All

अगली खबर