
मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग से मची अफरा-तफरी ( Photo - Patrika )
Fire in Mekahara Hospital: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) में आज दोपहर इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। वहीं सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक लगी आग से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रहा कि मौके पर पहुंचे दमकल की टीम ने आग के विकराल होने से पहले ही काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग इलाज कराने लोग पहुंचते हैं ऐसे में आग के भयानक होने से कईयों की जान जा सकती थी।
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड और आसपास के हिस्से में धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके रिश्तेदारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह AC में आई खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालात काबू होने के बाद ही जांच में इसका खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है, वहीं स्थिति काबू होने के बाद आग के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Updated on:
28 Jul 2026 02:13 pm
Published on:
28 Jul 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
