28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Police Jazba Award 2026: 42 जांबाज पुलिसकर्मियों को आज सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh Police: रायपुर में आयोजित पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 42 जांबाज पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करेंगे। महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक मैनेजमेंट समेत कई श्रेणियों में होगा सम्मान।
2 min read
Google source verification
Patrika Police Jazba Award 2026

42 जांबाज पुलिसकर्मियों को आज सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo Patrika)

Patrika Police Jazba Award 2026: नागरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का सम्मान करने के लिए 'पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026' का आयोजन मंगलवार को रायपुर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करेंगे।

आज शाम होगा कार्यक्रम

यह सम्मान समारोह आज शाम 5:30 बजे यानि कुछ ही देर में रायपुर स्थित विमलतारा होटल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में रायपुर कमिश्नरेट और रायपुर पुलिस रेंज के चयनित पुलिसकर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान

पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026' के तहत उन पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ किया है।

पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—

महिला सुरक्षा
इन्वेस्टिगेशन (जांच)
अनुशासन
साइबर फ्रॉड नियंत्रण
ट्रैफिक मैनेजमेंट
उत्कृष्ट पुलिसिंग

पुलिस के जज्बे को मिलेगा सम्मान

पुलिस विभाग दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा रहता है। कई बार पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से पत्रिका समूह हर वर्ष 'पुलिस जज्बा अवार्ड' का आयोजन करता है। इस सम्मान के माध्यम से पुलिस बल के उत्कृष्ट कार्यों को समाज के सामने लाने और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है।

मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चयनित 42 पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान करेंगे। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने की पहल

पत्रिका समूह लंबे समय से समाज में बेहतर पुलिसिंग, अपराध मुक्त वातावरण और नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनहित अभियान चलाता रहा है। 'पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड' उसी पहल का हिस्सा है, जिसके माध्यम से पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया जाता है।

इन संस्थानों का मिलेगा सहयोग

संभव स्टील
श्री स्वस्तिक
श्रीचालाजी बिल्डर्स
श्रीपुर तीर्थ यात्रा
कृष्णा पब्लिक स्कूल