रायपुर

नरेंद्र मोदी 4 तो राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के सिर्फ 5 नेताओं को ट्विटर पर करते हैं फॉलो

भले ही ट्विटर (Twitter) से पूरे देश में चर्चित हुआ टूलकिट विवाद (Toolkit Issue) एफआईआर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के कम नेता ही अपने राष्ट्रीय नेताओं का फॉलो बैक पा सके हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2021, 12:17 PM IST
Narendra Modi and Rahul Gandhi in Madhya Pradesh
नरेंद्र मोदी 4 तो राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के सिर्फ 5 नेताओं को ट्विटर पर करते हैं फॉलो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार प्रमुख नेताओं को ही सोशल मीडिया में फॉलो कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद [typography_font:14pt;" >रायपुर. भले ही ट्विटर (Twitter) से पूरे देश में चर्चित हुआ टूलकिट विवाद (Toolkit Issue) एफआईआर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के कम नेता ही अपने राष्ट्रीय नेताओं का फॉलो बैक पा सके हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) छत्तीसगढ़ के केवल पांच नेताओं को फालो करते हैं। इनमें भी पांचवें नेता को फॉलो बैक आजकल में ही मिला है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केवल एक पार्टी नेता को फॉलो कर रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी छत्तीसगढ़ के किसी भी नेता को अपने साथ नहीं जोड़ा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बात करें, तो ट्वीटर पर उनके 18.9 मिलियन फालोवर हैं, जबकि राहुल खुद 252 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय और विधायक अरुण वोरा शामिल हैं। जबकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत से वे सोशल मीडिया पर दूर हैं। जबकि मुख्यमंत्री की रेस में इनका नाम शामिल था। एक खास बात यह भी है कि राहुल गांधी अन्य राज्यों के कांग्रेस ग्रुप से जुड़े हुए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ऑफिशल ट्वीटर भी उनके फॉलो वाली सूची में शामिल नहीं हैं।

प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा 2344 को करते हैं फॉलो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 68.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री ही सबसे ज्यादा 2344 लोगों को फॉलो करते हैं। इस मामले में सोनिया गांधी सिर्फ 35 लोगों को फॉलो करती हैं। इसमें छत्तीसगढ़ का एक भी नेता शामिल नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री जिन्हें फालो करते हुए उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम अखिलेश सोनी का है। अखिलेश सोनी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसके अलावा प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को भी फॉलो करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा के ट्वीट को भी फॉलो करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) का है। इसके अलावा वे प्रदेश भाजपा के किसी भी दिग्गज नेता को फॉलो नहीं करते हैं। जबकि नड्डा छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी भी रह चुके हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ से सिर्फ रमन सिंह और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को फॉलो करते हैं।

Published on: