
Nautapa 2024: मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश के पहले 26, 27, 28 मई को इस सीजन का सबसे गर्म दिन हो सकता है। इसके बाद से प्री-मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले सप्ताह प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाओं की एंट्री होगी, जिससे पारा एक साथ बढ़ेगा। इस दौरान गरज, चमक, बारिश और आंधी (IMD Alert) लगाने वाले सभी सिस्टम समाप्त हो जाएंगे। इन तीन दिनों में पारा अपने चरम पर हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिन में गर्म और शाम को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 25 मई को शाम को पहुंचाने की संभावना है। जिससे दक्षिण की हवाओं का रुख बंगाल की खाड़ी की ओर हो (Weather Update) जाएगा। जिससे प्रदेश में उत्तर-पश्चिम हवाओं की असर बढ़ जाएगा और तेज गर्मी पड़ेगी।
जिला - अधिकतम - न्यूनतम
माना - 41.4 - 27.6
रायपुर - 41.7 - 27.7
बिलासपुर - 41.6 - 26.8
पेण्ड्रारोड - 40.2 - 23.8
अंबिकापुर - 39.5 - 25.0
जगदलपुर - 36.7 - 24.6
दुर्ग - 41.8 - 24.8
राजनांदगांव - 41.5 - 27.2
अभी यहां पहुंचा है मानसून
Monsoon Update 2024: दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा मायाबंदर है। दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए दक्षिण अरब सागर, मालदीव के कुछ भाग, कोमरान क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर तक पहुंच चुका है।
दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों अनुकूल बनी हुई है। जिसके कारण दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग, अंडमान और निकोबार दीप समूह के बचे हुए भाग, अंडमान सागर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तक अगले 24 मई तक पहुंचने की संभावना है ।