
रायपुर. पत्रिका और एटी ज्वेलर्स की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन को सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए हैं। यंगस्टर्स में इसे लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। शंकर नगर स्थित सायकस जिम में महेश चंद्राकर यूथ को ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं अवंति विहार स्थित शरीर फिटनेस क्लब में रिहर्सल का दौर जारी है।
गरबा के लिए बॉलीवुड सांग हमेशा से यूथ की पंसद रही है। इस नवरात्रि राजधानी में जगह जगह भक्तिभाव के साथ-साथ जगराते, म्यूजिक और माता रानी को समर्पित डांस भी आयोजित किए जा रहे है। नवरात्रि में आयोजित होने वाला गरबा डांस पूरी तरह मातारानी को समर्पित है। इस वर्ष यूथ के लिए मित्रों फिल्म का हालो ने..हालो..चमा चम नाच आझे...धमा धम ढोल बाजे और रामलीला के साथ गुजराती सांग की धूम होगी। वहीं अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म सुहाग का गाना सबसे बड़ा तेरा नाम का खुमार युवाओं के सिर चढक़र बोलेगा।
अलग-अलग कैटीगरी में पुरस्कार
अलग-अलग कैटीगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें एलसीडी, मोबाइल, मिक्सर ग्राइंडर, परिधान, एमएम फन सिटी के फ्री पासेस, वायरस डिस्काउंट कूपन, मीनाक्षी टूटेजा का वाउचर्स, लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स मोबाइल, बालाजी टेक्सटाइल्स आदि। इसके अलावा ऑडियंस का भी ख्याल रखा गया है। उन्हें भी अट्रेक्टिव इनाम दिए जाएंगे।
टेक्नीशियन की ले रहे मदद
एक्सपर्ट धीरजधर दीवान ने बताया कि इस वर्ष यूथ में हिंदी सांग के साथ गुजराती सांग का भी क्रेज है। चौकड़ी, छगड़ी और घोड़ा रास के लिए यूथ काफी मेहनत करते हंै। इन स्टेप में मिक्स सांग का सेटअप बैठाना काफी मुश्किल होता है। इससे गरबा की धुन में सेट करने के लिए टेक्नीशियन की मदद लेनी पड़ती है। एक्सपर्ट थ्रीडी ने बताया कि युवाओं में न्यू और मिक्स सांग की डिमांड को देखते हुए पहले खुद सांग पर प्रेक्टिस करते हैं उसके बाद गरबा मैदान में सांग प्लेय किया जाता है।
ये टैग दिए जाएंगे
आयोजन की खासियत ये है कि यहां रोजाना आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पार्टिसिपेंट्स को तो इनाम मिलेगा ही दर्शक भी इसके हकदार रहेंगे। इससे गरबा का रोमांच बढऩे वाला है। पुरस्कारों में बेस्ट मेल गरबा, बेस्ट फीमेल गरबा, बेस्ट किड, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट मेल ड्रेस, बेस्ट फीमेल ड्रेस, बेस्ट कपल के टाइटल शामिल हैं। एक्सक्लूजिव टैग्स भी होंगे।
सपोर्टेड बाय :
स्पर्श रियलटिज, लक्ष्मी फायनेंस, जयंती भाई, एमएम फन सिटी, उड़ान, शिवनाथ हुंडई, मैट्स यूनिवर्सिटी, मीनाक्षी सेलून, पेज एकेडमी, आरती ग्रुप, वीआइपी सिटी, अलाइट, पॉपुलर पेंट्स, बालाजी। रेडिया पार्टनर: 95 एफएम तडक़ा, ऑनलाइन पार्टनर पत्रिका। एसोसिएट स्पांसर : श्री शिवम्, मेंटल, ओम हॉस्पिटल, बीएसएनल, पार्थिवी।
को-स्पांसर : सागर टीएमटी, पॉवर्ड बाय रहेजा ग्रुप।
नए सॉन्ग की 15 दिन में कलेक्शन
आज से नौ दिन तक गरबा डांस में हर रोज नए-नए सांग के साथ युवाओं के पैर थिरकते रहेंगे। एक्सपर्ट ने बताया कि यूथ की डिमांड को देखते हुए सभी दिन और हर स्टेप में नए सांग के कलेक्शन में 15 दिन से अधिक समय लगा है। रोज कई घंटों तक चलने वाले गरबा के लिए स्टेप बाय स्टेप सांग तैयार किए गए हैं। जो यूथ की पसंद को देखते हुए सलेक्ट किए गए हैं। पत्रिका के आयोजन में हाई बीट म्यूजिक पर सिंगर्स अपनी जादुई आवाज से रायपुराइट्स को झूमने पर मजबूर करेंगे। सिंगर श्रेया, अपूर्व और इशान गरबा गीतों की प्रस्तुति देंगे। एंकरिंग अमिशा और मनुराज करेंगे।