Durga Puja 2023 : पुरानी बस्ती का महामाया मंदिर भी 800 साल से ज्यादा पुराना माना जाता है।
रायपुर। Durga Puja 2023 : पुरानी बस्ती का महामाया मंदिर भी 800 साल से ज्यादा पुराना माना जाता है। जब आप गर्भगृह जाते हैं तो मां की प्रतिमा आपको दरवाजे की सीध में दिखाई नहीं देती। राजा मोरध्वज की एक गलती के चलते ऐसा हुआ है। दरअसल, राजा मोरध्वज जब सेना के साथ खारुन तट पर पहुंचे, तो उन्हें यहां महामाया की प्रतिमा मिली।
राजा करीब पहुंचे तो उन्हें सुनाई दिया कि मां रायपुर नगर के लोगों के बीच रहना चाहती हैं। राजा ने आदेश का पालन करते हुए पुरानी बस्ती में मंदिर तैयार करवाया। मां ने राजा से कहा था कि वह उनकी प्रतिमा को अपने कंधे पर रखकर मंदिर तक ले जाएं। रास्ते में प्रतिमा को कहीं रखें नहीं।
अगर प्रतिमा को कहीं रखा तो मैं वहीं स्थापित हो जाऊंगी। राजा ने मंदिर पहुंचने तक प्रतिमा को कहीं नहीं रखा लेकिन मंदिर के गर्भगृह में पहुंचने के बाद वे मां की बात भूल गए और जहां स्थापित किया जाना था, उसके पहले ही एक चबूतरे पर रख दिया। बस प्रतिमा वहीं स्थापित हो गईं।
- 800 साल से ज्यादा पुराना है मंदिर
- 10 हजार के आसपास ज्योत जलेंगी