पहले दिन आम आदमी पार्टी, सर्व आदि दल और एक निर्दलीय प्रत्याशी ही नाम निर्देशन पत्र लेने पहुंचे थे, जिन्होंने जगदलपुर और चित्रकोट दोनों ही विधान सभा के नाम निर्देशन पत्र लिए। फिलहाल भाजपा, कांग्रेस, जकांछ, निर्दलीय, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य पार्टियों की ओर से नाम निर्देशन पत्र लेना बाकी है। जिला निर्वाचन आयोग के मुताबिक नाम निर्देशन पत्र लेने और नामांकन दाखिल करने की अवधि 20 अक्टूबर तक तय की गई है।