
रायपुर . छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुकमा हमले के एक दिन बाद नक्सलियों ने बीजापुर जिले में जमकर उत्पात मचाया। ज्ञात हो सुकमा हमले में CRPF के 9 जवान शहीद हो गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालुर मार्ग पर नक्सलियों ने 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। आपको बता दें नक्सलियों ने कड़ी सुरक्षा के बाद भी दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया है ।
दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम
बीजापुर गंगालूर के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य का कुछ समय पहले जवानों ने सर्चिंग किया था। लेकिन उसके कुछ समय बाद ही काम पर लगे 7 वाहनों को नक्सलियों ने दिनदहाड़े आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने कड़ी सुरक्षा के बावजूद घटना को अंजाम दिया है।
आज सुबह भी सुकमा में नक्सलियों ने की थी गोलीबारी
सुकमा जिले के किस्टारम और पलोड़ी के बीच बुधवार सुबह भी पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।बताया जा रहा है की आज सुबह नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि इससे किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची।नक्सलियों द्वारा कई आईईडी बम बिछाए जाने की सम्भावना बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 200 नक्सलियों के किस्टारम में मौजूद होने की खबर है। पुलिस लगातार चौकसी बरत रही है।
सुकमा में मंगलवार को घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला किया था । जिसमे 9 जवान शहीद हो गए थे।