रायपुर

चुनावी ड्यूटी से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, 6 जवान घायल 2 की हालत गंभीर

बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरे ट्रक पर हमला किया गया
2 min read
Nov 14, 2018
CGNews
चुनावी ड्यूटी से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, 4 BSF के जवानों सहित 6 घायल

रायपुर. बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरे ट्रक पर हमला किया गया। जिसमें ट्रक में सवार चार बीएसएफ के जवान, पांच सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर के घायल होने की खबर आ रही है। यह घटना बीजापुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर बीजापुर घाटी के पास सुबह 9 बजे हुई है। जहां नक्सलियों ने आइइडी लगाकर जवानों से भरी ट्रक को अपना निशाना बनाया।

घायल जवान 414 बटालियन के हैं, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आइइडी ब्लास्ट के बाद नक्सलियों द्वारा घायल जवानों पर फायरिंग भी की गई। बताया जा रहा है कि इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है।

बीजापुर एसपी ने की पुष्टि
मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि, बीजापुर इलाके में 20 से 25 हजार जवान तैनात थे शांति पूर्ण चुनाव कराने के बाद लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया जिसमें एक ट्रक में बैठकर लौट रहे जवानों को निशाना बनाया गया जिसमें ट्रक के ड्राइवर सहित 6 जवान घायल हो गए है। अभी मुठभेड़ खत्म हो गई है जवानों को इलाज के लिए बीजापुर मुख्यालय लाया जा चुका है।

चुनावी ड्यूटी से लौट रहे थे जवान
मिली जानकारी के अनुसार जिन सुरक्षाबलों पर हमला हुआ है वो बीजापुर में चुनावी ड्यूटी पर तैनात थे। और 12 नवम्बर को हुए चुनाव के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया।

Updated on:
14 Nov 2018 12:00 pm
Published on:
14 Nov 2018 11:56 am
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी