10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking : चुनाव ड्युटी से लौट रहे BSF जवानों पर हमला, IEED ब्लास्ट में 6 घायल, दो गंभीर

भोपालपट्नम में चुनाव सम्पन्न कराकर लौट रहे बीएसएफ जवानों पर बुधवार सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
6 घालय 2 की हालत गंभीर

बिग ब्रेकिंग : चुनाव ड्युटी से लौट रहे जवानों के वाहन को आइइडी से किया ब्लास्ट, 6 घालय दो की हालत गंभीर

बीजापुर. भोपालपट्नम में चुनाव सम्पन्न कराकर लौट रहे बीएसएफ जवानों पर बुधवार सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों के वाहन को आइइडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। जिसमें 4 बीएसएफ के जवान, दो डीआरजी सहित एक ड्राइवर घायल हो गया है। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की। फिलहाल घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हैं घायल
आइइडी ब्लास्ट में बीएसएफ 414 बटालियन के एएसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, निरंजन सिंह, आलोक सिंह, सीजी पुलिस के गणपति वासन सहित एक ड्रायवर घायल है। बीजापुर अस्पताल में इनका उपचार चल रहा है। घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला मुख्यालय से 5 किमी. दूर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर से भोपालपट्नम जाने वाले हाईवे में बीजापुर से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर महादेव घाट में कोड़ेपाल में यह घटना हुई। चुनाव सम्पन्न करवा कर बीएसएफ के जवान जिस वाहन से लौट रहे थे, उस वाहन को नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट करके क्षतिग्रस्त कर दिया है। जैसे ही वाहन क्षतिग्रस्त होकर रूका तो वहां नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बीजापुर एसपी ने की पुष्टि
मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि, बीजापुर इलाके में 20 से 25 हजार जवान तैनात थे। शांति पूर्ण चुनाव कराने के बाद लौट रहे थे। तभी नक्सलियों ने सुबह लगभग ९ बजे ब्लास्ट कर दिया। जवान ट्रक में बैठकर लौट रहे जिसे नक्सलियों निशाना बनाया। जिसमें ट्रक के ड्राइवर सहित 6 जवान घायल हो गए है। अभी मुठभेड़ खत्म हो गई है। जवानों को इलाज के लिए बीजापुर मुख्यालय लाया जा चुका है।