रायपुर

NEET UG Counselling 2024: MBBS के इन छात्रों को स्टेट की सीट करानी होगी रद्द, 24 सितंबर तक दिया गया मौका…

NEET UG Counselling 2024: जिन छात्रों को आल इंडिया कोटे से एमबीबीएस में एडमिशन मिला है, उन्हें दूसरे राउंड की काउंसलिंग में सीटों का आवंटन नहीं किया जाएगा। उन्हें स्टेट की सीट रद्द करानी होगी। जिसके लिए 24 सितंबर तक उन्हें मौका दिया गया है, इसके बाद सुरक्षा निधि राजसात होगी।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 10:43 AM IST
NEET UG Counselling 2024
MBBS के इन छात्रों को स्टेट की सीट करानी होगी रद्द, 24 सितंबर तक दिया गया मौका...

NEET UG Counselling 2024: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेशरत जिन छात्रों को आल इंडिया कोटे से सीट मिली हैं, उन्हें स्टेट कोटे की सीट रद्द करानी होगी। इसके लिए छात्रों को 24 सितंबर तक मौका दिया गया है। इसके बाद सीटें रद्द कराने पर सुरक्षा निधि के रूप में जमा 5 से 10 हजार रुपए राजसात कर लिया जाएगा। नियमानुसार सीट रद्द कराने पर उन्हें यह राशि वापस की जाएगी। ये इसलिए, क्योंकि उनका एडमिशन आल इंडिया कोटे से हो जाएगा।

NEET UG Counselling 2024: 18 सितंबर च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख

जिन छात्रों को आल इंडिया कोटे से एमबीबीएस में एडमिशन मिला है, उन्हें दूसरे राउंड की काउंसलिंग में सीटों का आवंटन नहीं किया जाएगा। यह नियम पहले से चल रहा है। (NEET UG Counselling 2024) बुधवार को जारी आदेश में अब नीट क्वालिफाइड छात्र 21 सितंबर तक च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे। पहले 18 सितंबर च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख थी।

अब आवंटन सूची 24 के बजाय 25 अगस्त को आएगी। छात्रों को 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक एडमिशन लेना होगा। पहले राउंड का एडमिशन खत्म होने के बाद भी दलाल छात्र व पालकों को एडमिशन का झांसा दे रहे हैं। (NEET UG Counselling 2024) कुछ पालकों ने बताया कि वे अभी भी निजी कॉलेजों में मैनेजमेंट व एनआरआई कोटे में एडमिशन की गारंटी दे रहे हैं।

दलालों के झांसे में न आएं

NEET UG Counselling 2024: पत्रिका व डीएमई कार्यालय के अधिकारियों की सलाह है कि ऐसे दलालों के झांसे में न आएं। ये एडमिशन करवा ही नहीं सकते। एडमिशन नीट स्कोर के अनुसार होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है। दलालों के झांसे में आकर गाढ़ी कमाई गंवा देंगे, इसलिए काउंसलिंग पर भरोसा रखें।

अच्छे स्कोर होंगे तो एडमिशन की गारंटी है। (NEET UG Counselling 2024) कम स्कोर होने पर कोई प्रवेश नहीं दे सकता। ये जरूर है कि इस बार सरकारी कॉलेजों के लिए काफी हाई कट ऑफ जा रहा है। इसलिए आखिरी राउंड तक इंतजार करें।

Updated on:
20 Sep 2024, 10:43 AM IST
Published on: