Neet UG Counselling 2024: प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बता दें कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग में च्वाइस फिलिंग की तारीख तीन दिन बढ़ा दी है। अब नीट क्वालिफाइड छात्र 21 सितंबर तक रैंक व नीट स्कोर के अनुसार च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। पहले 18 सितंबर च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख थी।