NEET Result 2024: प्रदेश में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर हैं। वहीं, तीन निजी कॉलेजों में दो रायपुर व एक भिलाई में है। ( NEET Result 2024 ) मेडिकल एक्सपर्ट व सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. यूसुफ मेमन व हिमेटोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन तभी संभव होगा, जब 720 में 530 से 540 नंबर आएगा। ये यूआर कैटेगरी के लिए है।