बता दें कि अजय सिंह 1983 बैच के रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं। अजय सिंह छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें राज्य नीति आयोग में उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। अब उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकायों के चुनाव होनेे हैं। इसलिए राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने से उनकी निकाय चुनाव में महती भूमिका रहेगी।