8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, एक साथ मंत्रालय के 16 विभाग के अधिकारी इधर से उधर, देखिए नाम

CG Transfer: रायपुर मंत्रालय महादनदी भवन में सचिवालय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों के विभाग अस्थाई रूप से बदल दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Jun 2024, 10:52 AM IST

CG Transfer

CG Transfer: रायपुर मंत्रालय महादनदी भवन में सचिवालय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों के विभाग अस्थाई रूप से बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने करीब 16 अधिकारियों-कर्मचारियों के विभाग बदले हैं। जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों-कर्मचारियों के विभाग बदले जाने की सूचना है। बता दें कि मंत्रालय कर्मचारी संघ की मांग पर मंत्रालय में 5 वर्षों से अधिक समय से मलाईदार विभागों में जमे कर्मचारियों पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सर्जरी की।

यह भी पढ़े: NEET UG 2024: नीट को लेकर बालोद-दंतेवाड़ा में मचा था कोहराम, NTA ने बदल दिया सेंटर

शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, योगेंद्र कुर्रे सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 3 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पीयूष वैरागढ़े जलसंसाधन विभाग को सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 3, रमेश कुमार घिदौड़े सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 1 को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शैलेंद्र कुमार पात्रे खनिज साधान विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 1, मधुकांत चौबे सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 2 से खनिज साधन विभाग, बचन सिंह वरकड़े स्कूल शिक्षा विभाग से जनसंपर्क विभाग, हूप्पल देवांगन सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 8 से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 5।

CG Transfer: मुकेश शाकार सामाज कल्याण विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 8, स्नेहा यादव श्रम विभाग से जन शिकायत निवारण विभाग, प्रवीण निमजे खनिज साधन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष 2, प्रिया रोहित बागड़े कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, तुलेश्वरी जनसंपर्क विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग, इमामुददीन नगरीय प्रशासन विभाग से समाज कल्याण विभाग, भूपेेंद्र सिंह ध्रुव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जल संसाधन विभाग, इंद्रभान जायसवाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग से खनिज साधन विभाग और मंगल सिंह ठाकुर जन शिकायत निवारण विभाग से श्रम विभाग भेजा गया है।

यह भी पढ़े: Board Exam 2024: भारत में पहली बार, जुलाई में दोबारा होंगी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं