द्वितीय मुख्य परीक्षा ऐसे छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जो बोर्ड में कम नंबर आने असतुंष्ट हैं। 9 मई को माशिमं ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 10वीं में 16165 छात्र-छात्राएं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे। 63910 छात्र-छात्राएं फेल हो गईं थी। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 11498 छात्र-छात्राएं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थीं और 27554 छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण रहीं। अब ऐसे छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम सुधारने के लिए दूसरा मौका मिलने जा रहा है। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 19012 छात्रों पर पूरक लगा है। 12वीं परीक्षा के परिणाम 22232 छात्रों पर पूरक लगा है।