CSVTU Exam: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने दूसरी बार अपनी सेमेस्टर परीक्षा को स्थगित किया है। पहले 13 जून को सेमेस्टर परीक्षा रखी गई थी, लेकिन उसी दिन व्यापमं की पीईटी और पीपीएचटी परीक्षा भी थी। इसमें एक तरफ जहां छात्र परीक्षा में शामिल हुए तो वहीं एग्जाम सेंटर भी पूर्व निर्धारित परीक्षा के लिए खाली नहीं मिले। इसको देखते हुए सीएसवीटीयू द्वारा अपनी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। ( CSVTU Exam ) अब एक बार फिर सीएसवीटीयू 22 जून को होने वाले एंड सेमेस्टर एग्जाम को स्थगित कर इसकी तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब सीएसवीटीयू यह परीक्षाएं 28 जून को कराएगा। 22 जून को कबीर जयंती होने की वजह से यह तिथि बदली गई है।