UPSC Prelims Exam: जीएस का पेपर सुबह 9.30 से 11.30 और सीसेट दोपहर 2.30 से 4.30 तक रहा। पेपर देकर निकले युवाओं ने बताया कि पिछली साल की तुलना में पर्चा सरल रहा। एक्सपर्ट की मानें तो दोनों पेपर सरल थे, इसलिए कटऑफ बढ़ने की संभावना है। ( UPSC Exam 2024 ) इसलिए 95 से 100 नंबर मिलने की उमीद हो तो मेंस की तैयारी में जुट जाना चाहिए। पिछले साल का कटऑफ 75.41 था।