
BJYM District President: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्तियों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने यह सूची अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सार्वजनिक की है।
गौरतलब है कि भाजपा में बहुप्रतीक्षित नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश संगठन में भी सक्रियता बढ़ गई है और विभिन्न मोर्चों में संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए 9 जिलों और अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए 5 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
BJYM District President: इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकेत दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में अन्य मोर्चों और जिलों में भी नियुक्तियां की जा सकती हैं। भाजपा की इस सूची को संगठनात्मक संतुलन और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।