रायपुर

रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए नई फ्लाइट की सौगात, ऐसा होगा शेड्यूल

- रायपुर से दिल्ली, मुंबई के लिए मिली नई फ्लाइट की सौगात- रायपुर से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा कुल 8 उड़ानें संचालित
less than 1 minute read
• •
Nov 22, 2020
flight.jpg
diwali offer on flight

रायपुर. रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान यात्रियों के लिए अच्छी खबर। दरअसल, रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना से दिल्ली और मुंबई के लिए नई फ्लाइट की शुरूआत 21 नवंबर से की गई। दिल्ली के लिए माना एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या 6ई-2292 दोपहर 1.30 बजे टेकऑफ होगी, जो कि अपराह्न 3.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह मुंबई के लिए भी प्रदेशवासियों को एक और सीधी फ्लाइट की सुविधा मिल रही है। माना एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात 8.05 बजे टेकऑफ होगी, जो कि रात 10.05 बजे मुंबई पहुंचेगी, वहीं मुंबई से यह फ्लाइट शाम 5.40 बजे टेकऑफ होगी, जो कि शाम 7.30 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेगी। मुंबई के लिए अब राजधानीवासियों को रात को फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

वहीं दिल्ली के लिए भी सुबह के बाद दोपहर में सीधी फ्लाइट के विकल्प से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दिल्ली-रायपुर-रायपुर-दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा कुल 8 उड़ानें संचालित हैं। इसी तरह कोविड-19 के दौर में मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर, लखनऊ, प्रयागराज, बंगलुरू, हैदराबाद व अहमदाबाद के लिए उड़ानें जारी है।

Published on:
22 Nov 2020 10:38 am