रायपुर

रेडक्रॉस में नए-नए घोटालों का पर्दाफाश , खून घोटाले के बाद , ये बड़ा मामला आया सामने

Raipur Breaking News : खून और एफएफपी बेचने के बाद अब किट की खरीदी में गड़बड़ी सामने आई है।

2 min read
May 28, 2023
रेडक्रॉस में नए-नए घोटालों का पर्दाफाश , खून घोटाले के बाद , ये बड़ा मामला आया सामने

Raipur Breaking News : रेडक्रॉस घोटाले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए घोटालों का पर्दाफाश हो रहा है। खून और एफएफपी बेचने के बाद अब किट की खरीदी में गड़बड़ी सामने आई है। 5 दिनों से लगातार चल रही पूछताछ के बीच हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यहां के कर्मचारी एक डायग्नोस्टिक के साथ मिलकर रेडक्रॉस को ही 4 साल तक दोगुने दाम पर किट रीएजेंट्स बेचते रहे। (Raipur News Today) मिली जानकारी के मुताबिक रेडक्रॉस ब्लड बैंक में रक्तदान करने आए लोगों की 2 तरह की जांच होती है। पहला एलाइजा टेस्ट है। इसमें समय लगता है। दूसरा इमरजेंसी मामलों में किया जाने वाला रैपिड टेस्ट है। एलाइजा टेस्ट चूंकि सटीक होता है, इसीलिए यही जांच सबसे ज्यादा की जाती है।

4 साल में रेडक्रॉस को लाखों रुपए का नुकसान

खून घोटाले के आरोपी कर्मचारियों की मिलीभगत से रेडक्रॉस ब्लड बैंक में पिछले चार साल से एक ही डायग्नोस्टिक द्वारा किट रीएजेंट्स की सप्लाई की जा रही थी। सालभर पहले जब ये मामला सामने आया तो पड़ताल हुई। पता चला कि इसी डायग्नोस्टिक द्वारा दूसरी जगहों पर कम कीमत में किट सप्लाई की जा रही है। (Raipur News Update) तीन अलग-अलग किट में 2 हजार रुपए के हिसाब से 4 साल में रेडक्रॉस को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद संबंधित डायग्नोस्टिक से किट खरीदी बंद कर दी गई थी। खबर मिली है कि पिछले 2 महीने से एक बार फिर इसी डायग्नोस्टिक से खरीदी हो रही है।

पूरा फोकस खून पर जांच में एफएफपी का जिक्र नहीं

रेडक्रॉस ब्लड बैंक में हुए घोटाले की जांच कोरोनाकाल में हुए 800 यूनिट खून घोटाले के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गई है। (Raipur News in Hindi) जबकि, घपलेबाजों ने फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) को भी औने-पौने दाम पर बेचकर रेडक्रॉस को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। लेकिन, 3 दिन तक चली पूछताछ और 2 दिन की वीडियोग्राफी में एफएफपी का जिक्र तक नहीं आया है। हाल ही में सामने आए किट घोटाले की जांच में भी अफसरों की दिलचस्पी नजर नहीं आ रही।

किट का नाम रेडक्रॉस को बेचा असली कीमत

- एचआईवी किट 2700 1700

- एचसीवी किट 1900 1200

- एचबी एसीजी 1250 900

- जेल कार्ड 6600 3300

सभी पहलुओं पर कर रहे पड़ताल

पूछताछ के दौरान किट खरीदी में गड़बड़ी की बात भी सामने आ रही है। हम सभी पहलुओं पर अच्छी तरह पड़ताल कर रहे हैं। (Raipur News) एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

आईएएस जयंत नाहटा, जांच अधिकारी

Published on:
28 May 2023 12:33 pm
Also Read
View All