
CG News: मृत महिला को जिंदा बताकर फर्जी मुख्तारनामा के जरिए दूसरे की जमीन हड़पने के मामले में शामिल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस मामले में पीड़ित लोग रविवार को फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे। सत्यापित दस्तावेज सिविल लाइन सीएसपी को सौंपा। इसके बाद अपने-अपने बयान दर्ज कराए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
आरोपी कारोबारी व अन्य ने चमारिन बाई के नाम से फर्जी मुख्तारनामा बनवाया। पुरानीबस्ती निवासी चमारिन बाई की 4 अप्रैल 1880 में मौत हो गई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने 31 मार्च 1999 को चमारिन बाई की ओर से निर्मला सोनकर के नाम आम मुख्तारनामा बनवाया। फिर इसी के जरिए खसरा नंबर 78 के भाग की 0.202 हेक्टेयर जमीन बनाकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी विक्रय विलेख तैयार करवा लिया।
फिर इसके आधार पर पीड़ितों को उनकी जमीन से बेदखल कर दिया। जबकि इस विक्रय विलेख को न्यायालय शून्य घोषित कर चुका है। आरोपी अपने रसूख के दम पर पीड़ितों को उनकी जमीन पर काबिज होने नहीं दे रहा है।
मामले की जांच की जा रही हैै। पीड़ितों ने दस्तावेज जमा किया है। अपने-अपने बयान दर्ज कराए हैं। - रमाकांत साहू, सीएसपी, सिविल लाइन, रायपुर