रायपुर

अब कचरा उठाने वाले को देना होगा प्रतिमाह किराया, निगम ने जारी की रेट लिस्ट

22 अगस्त तक हर हाल में सभी 70 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 12:06 PM IST
dor tu dor garbage service
अब कचरा उठाने वाले को देना होगा प्रतिमाह किराया, निगम ने जारी की रेट लिस्ट

रायपुर. राजधानी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत रामकी कंपनी द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के एवज में निगम द्वारा यूजर चार्ज की वसूली शत-प्रतिशत की जाएगी। यूजर चार्ज की वसूली 22 अगस्त से सभी 70 वार्डों में अनिवार्य रूप से लागू कर दीजाएगी।

निगम प्रशासन ने ठेका कंपनी रामकी को 22 अगस्त तक हर हाल में सभी 70 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा है। साथ ही निगम ने रामकी को संकरी में कचरा निष्पादन का प्लांट लगाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा है। इसके अलावा वर्तमान में जारी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था और चाक-चौबंद करने के निर्देश रामकी के संबंधित अधिकारियों को दिए है।

20 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक यूजर चार्ज की वसूली : डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के एवज में शहरवासियों से 20 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इसमें घरों, दुकानों, व्यावसासियक संस्थानों, होटलों, मैरिज घर, शैक्षणिक संस्थाओं सहित अन्य संस्थानों के लिए शासन ने अलग-अलग स्लैब यूजर चार्ज वसूली के लिए स्लैब तैयार किया है।

1000 वर्गफुट से अधिक मकान से - 100 रुपए प्रतिमाह

ग्राहक कुर्सियां 26 से 50 तक - 1000 रु. प्रतिमाह

बारात घर से - 10000 रुपए प्रतिमाह।

अन्य शैक्षणिक संस्थाएं- 1000 रुपए प्रतिमाह ।

पैथोलॉजी लैब - 1500 रुपए प्रतिमाह।

करीब 28 वार्डों में रामकी कंपनी द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से क्षेत्र के पार्षद संतुष्ट नहीं। पार्षदों का कहना है कि क्षेत्र रहवासियों की आए दिन शिकायतें आ रही है कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए रामकी के कर्मचारी निर्धारित समय पर नहीं आते हैं। कभी सुबह 6 बजे तो कभी 8 बजे आते हैं। कभी-कभार तो सुबह 10 से 11 बजे तक डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए आते हैं।

नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एके माल्वे ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन 22 अगस्त से सभी 70 वार्डों में शुरू हो जाएगी। इसी दिन से यूजर चार्ज की वसूली भी होगी। इसके बाद रामकी को कचरा परिवहन और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का भुगतान किया जाएगा।

Updated on:
23 Jun 2018, 12:06 PM IST
Published on: