रायपुर

भटकने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे बनवाए ये लाइसेंस

उन्होंने कहा कि इस नियम से लोग आसानी से घर बैठे ही लाइसेंस बनवा सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 7:14 PM IST
CG news

रायपुर . नगर निगम के अधिकारियों ने लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल कर लोगों को बड़ी राहत दी है। चिप्स के अधिकारियों के साथ हुई निगम अफसरों की बैठक में यह साफ कर दिया कि अब अनुज्ञप्ति लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन बनवाया जाएगा। रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त आशीष टिकरिहा ने कहा कि जनसुविधा के उद्देश्य से लाइसेंस बनाने के नियम को सरल और सहजता बनाया है। उन्होंने कहा कि इस नियम से लोग आसानी से घर बैठे ही लाइसेंस बनवा सकेंगे। पढि़ए पूरी खबर..

आज हुई निगम अफसर और चिप्स की बैठक
अनुज्ञप्ति लाइसेंस को बनवाने की प्रक्रिया को सरल और सहजता बनवाने के लिए आज नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष टिकरिहा, उपायुक्त राजस्व आरके डोंगरे, सभी जोन सहायक राजस्व अफसरों की बैठक चिप्स के अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में यह साफ कर दिया कि अब जनसुविधा को देखते हुए अब अनुज्ञप्ति लाइसेंस बनाने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। लोग अपने क्षेत्र के लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस हेल्प सेन्टर में जाकर सहजता व सरलता के साथ आनलाइन लाइसेंस बनवा सकेंगे।

रायपुर नगर निगम राजस्व उपायुक्त आरके डोंगरे ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन गुमास्ता लाइसेंस को ऑनलाइन किया जा चुका है। इसी अनुरूप अब अनुज्ञप्ति लाइसेंस बनाने के नियम को सरल कर देने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

जोन कार्यालय में नहीं करना पड़ेगा आवेदन
निगम के आला अफसरों ने बताया कि शहर के सभी 8 जोन में स्थित च्वाईस हेल्प सेन्टरों व लोक सेवा केन्द्रों में लोग लाइसेंस बनवा सकेंगे। वहीं, अब आप जोन कार्यालय में अप्लाई नहीं करेंगे। वहीं, अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि इसमें लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। अगर लाइसेंस बनवाने को लेकर कुछ भी शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया यह सुविधा आज से ही सभी सेंटरों में शुरू हो गई।

Updated on:
9 Mar 2018, 7:14 PM IST
Published on: